स्वर कोकिला ने सबको कहा अलविदा: देश-विदेश से लोगो ने दी भवपूर्ण श्रद्धांजलि
92 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये संजय राउत ने दी है। लता मंगेशकर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने सिंगर की हालत देख उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया। जिसके बाद उनके तबीयत में सुधार भी आया लेकिन अचानक से उनकी सेहत कल बिगड़ने लगी और आज वो हमारे बीच नहीं है।
उनकी भांजी रचना ने स्वर कोकिला को कोरोना होने की खबर दी थी। उस समय उन्होंने कहा था कि, "लता दीदी की हालत फिलहाल ठीक है। उनकी उम्र को देखते हुए एहतियाती कारणों से ही उन्हें आईसीयू में रखा गया है. कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और दीदी के लिए प्रार्थना करें।" इससे पहले नवंबर 2019 में मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनकी छोटी बहन ने कहा था कि 'गायिका को वायरल इंफेक्शन हुआ है।'
1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में कई भाषाओं में गायिका ने गाने रिकॉर्ड किए हैं। लता मंगेशकर का जन्म 28 नंवबर 1921 में हुआ था। हिंदी सिनेमा में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसके लिए उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी उनका नाम शामिल है। छोटी उम्र में ही उन्होंने गायकी की शुरुआत की और पिता के निधन के बाद घर की जिम्म्मेदारी उनपर आ गई।
देश की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक लता मंगेशकर भी थी। अपने सुर के जादू से उन्होंने सबको अपना बना लिया। 8 जनवरी से कोरोना और निमोनिया जैसी बीमारी से जूझ रही लता दीदी के लिए देश-विदेश से लोग दुआ कर रहे थे लेकिन आज उनके जीवन का सफर खत्म हो गया। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अनिल कपूर और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स सहित देश-विदेश से लता जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि मिल रही है। हर तरफ शोक की लहर दौड़ रही है।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News